क्या कपालभाती रात में की जा सकती है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 14:16

क्या रात में कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
कपालभात‍ि प्राणायाम एक तरह की ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज है। कपालभाति को बैठकर क‍िया जाता है। कपालभाति को वजन कम करने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है पर कुछ लोगों के मन में शंका होता है क‍ि क्‍या हम कपालभात‍ि प्राणायाम को शाम में कर सकते हैं। दरअसल ऑफ‍िस या काम के चलते कई लोग सुबह जल्‍दी उठकर एक्‍सरसाइज नहीं कर पाते और शाम के समय वो एक्‍सरसाइज को करें तो क्‍या ये फायदेमंद होगा?
क्‍या रात के समय कपालभात‍ि कर सकते हैं?
आपको कपालभात‍ि को रात के दौरान करना अवॉइड करना चाहि‍ए। कपालभात‍ि को करना है तो आप उसे शाम‍ तक कर लें और योग व खाने के बीच कुछ घंटों का फर्क जरूर रखें। कपालभात‍ि को करने से पहले क‍िसी योग एक्‍सपर्ट से बात कर लें ताक‍ि आपको योग करने से सही तरीका पता चल जाए। अगर आप अस्‍थमा या ब्रोन्‍काइट‍िस जैसी बीमार‍ियों के मरीज हैं तो क‍िसी ट्रेन्‍ड व्‍यक्‍त‍ि के अंडर ही योग करें।
रात को कपालभात‍ि करने के नुकसान

अगर आप रात को कपालभात‍ि प्राणायाम करते हैं तो आपकी नींद खराब हो सकती है ज‍िससे आप पूरे द‍िन थकान महसूस करेंगे।
योगा या मेड‍िटेशन को सही ढंग से करने के ल‍िए आपको अच्‍छी नींद की जरूरत होती है अगर आप नींद नहीं पूरी करेंगे तो योगा ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे।
ज‍िन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्‍या यानी हाई बीपी की समस्‍या होती है उन्‍हें कपालभात‍ि प्राणायम नहीं करना चाह‍िए।

कपालभात‍ि करने का सही समय

आपको सुबह के समय कपालभात‍ि करना चाह‍िए क्‍योंक‍ि इस प्राणायाम को करने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है ज‍िसकी जरूरत आपको सुबह होगी। आप शाम के समय खाली पेट कपालभात‍ि प्राणायाम कर सकते हैं। अगर आप शाम के समय कपालभात‍ि अवॉइड करना चाहते हैं तो उसकी जगह अनुलोम-व‍िलोम या भ्रामरी प्राणायम भी कर सकते हैं। इससे आपका द‍िमाग भी शांत होगा और आप गहरी नींद सो सकेंगे। आप कपालभात‍ि को दौड़ने के पहले और बाद में भी कर सकते हैं पर इसे करने का सबसे अच्‍छा तरीका है क‍ि आप इसे सुबह खाली पेट करें।
रात में प्राणायाम करते समय इन बातों का ध्‍यान रखें

अगर आप रात के समय कपालभात‍ि कर रहे हैं तो आपको ये ध्‍यान देना होगा क‍ि आप खाने के तुरंत बाद योग न करें।
खाने और योगा करने में कम से कम चार से पांच घंटों का गैप होना चाह‍िए।
अगर आप खाना 8 बजे खा लेते हैं तो आप 11 बजे के आसपास योगा कर सकते हैं।
अगर आपकी बॉडी थकी हुई है तो आपको योगा करने का फायेदा नहीं म‍िलेगा, इसल‍िए रात को योग अवॉइड करें।

अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो कपालभात‍ि को करते समय आप हल्‍के-हल्‍के सांस छोड़ें और इस क्र‍िया को गर्भवती मह‍िला न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info